{"_id":"68a0cdcd8f0e5c765d068978","slug":"33-kva-line-washed-away-in-the-flow-of-devha-electricity-supply-of-100-villages-including-jehanabad-remained-disrupted-for-five-hours-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141961-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: देवहा के बहाव में बही 33 केवीए लाइन, पांच घंटे गुल रही जहानाबाद समेत 100 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: देवहा के बहाव में बही 33 केवीए लाइन, पांच घंटे गुल रही जहानाबाद समेत 100 गांवों की बिजली
Sat, 16 Aug 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बैराज से पानी रिलीज किए जाने से उफनाई देवहा नदी के बहाव में 33 केवीए बिजली लाइन के कई खंभे बह गए। जहानाबाद कस्बे समेत इस लाइन से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बाद दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।
बृहस्पतिवार को देवहा नदी में ड्यूनी डैम से पानी रिलीज किया गया है। इससे नदी उफान पर है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी है। नदी उफनाने से शुक्रवार को पीलीभीत से जहानाबाद जा रही 33 केवीए बिजली लाइन पानी के बहाव में बह गई। कई खंभे भी गए और तार भी टूट गए। लाइन बह जाने जहानाबाद कस्बे और करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति नहीं मिली। बाद में सरदार नगर से जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कराई गई है। तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली है। देवहा के उफनाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। संवाद