{"_id":"5c65b856bdec224bf1020280","slug":"31550170198-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजल्हा गांव के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजल्हा गांव के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ
गभिया सहराई/ माधोटांडा (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले कई महीने से दहशत फैलाए रहा तेंदुआ गुरुवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया। नौजल्हा वन चौकी के पीछे लगे पिंजरे में कैद होते ही तेंदुआ दहाड़ने लगा। दहाड़ सुनकर पहुंचे वन कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। पिंजरे में कैद तेंदुए को बराही गेस्ट हाउस ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र करीब ढाई वर्ष होगी। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में ढाई माह पूर्व से तेंदुआ दहशत फैलाए था। यहां नौजल्हा, गभिया सहराई समेत आधा दर्जन गांवों में चहलकदमी कर तेंदुआ मवेशियों को निवाला बना रहा था। उसे कैद करने के लिए टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने करीब एक माह पूर्व नौजल्हा वन चौकी के पिछले हिस्से में जंगल के निकट पिंजरा लगाया था। इस बीच तेंदुआ पिंजरे से दूर आबादी के इलाके में घूमता रहा। गुरुवार सुबह करीब चार बजे शिकार करने के चक्कर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में फंसते ही तेंदुआ दहाड़ने लगा। दहाड़ सुनकर नौजल्हा के डिप्टी रेंजर अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को बराही गेस्ट हाउस ले जाया गया।
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब ढाई वर्ष है। गुरुवार को चिकित्सकों की टीम ने उसका चेकअप भी किया। तेंदुआ पूरी तरह स्वास्थ्य है। उसके पिंजरे में कैद होने की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। आदेश मिलने के बाद ही छोड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - प्रवीण खरे, एसडीओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब ढाई वर्ष है। गुरुवार को चिकित्सकों की टीम ने उसका चेकअप भी किया। तेंदुआ पूरी तरह स्वास्थ्य है। उसके पिंजरे में कैद होने की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। आदेश मिलने के बाद ही छोड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - प्रवीण खरे, एसडीओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन