फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप पर बरेली का कब्जा

टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप पर बरेली का कब्जा

Wed, 12 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप पर बरेली का कब्जा
12 पीबीटीपी 8,9
विज्ञापन

टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप पर बरेली का कब्जा
महिला और पुरुष दोनों में ही बरेली के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
पुलिस बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कई मैच
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एलएच स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 36वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई मैच खेले गए। इसमें बरेली के महिला एवं पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ियों का खासा दबदबा रहा। एक तरफा प्रदर्शन के बाद दोनों में ही बरेली ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए दर्शकों के साथ ही अफसर खुद जुटे रहे और उत्साहवर्धन किया।

दूसरे दिन के खेल की शुरूआत बुधवार सुबह दस बजे की गई। जिसके बाद पुरुष टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप का फाइनल मैच बरेली और पीलीभीत के बीच खेला गया। एक तरफा मुकाबले के बाद बरेली की टीम ने पीलीभीत को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वहीं महिला टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप का फाइनल बरेली और बिजनौर के बीच हुआ। इसमें भी बरेली की महिला टीम में शामिल खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखते हुए बिजनौर को 2-0 से पछाड़ कर टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। पुरुष टेबल टेनिस व्यक्तिगत के फाइनल मुकाबले में बरेली के नागेंद्र सिंह राठौर ने पीलीभीत के किशनलाल को 2-0 से हराकर एक और खिताब अपने नाम दर्ज किया। महिला टेबिल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप के फाइनल में बरेली की कोमल ने बिजनौर की कंचन को 2-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा महिला बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में पीलीभीत ने बरेली को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक नरोत्तम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed