{"_id":"5b5cc91e4f1c1bb8538b5c8d","slug":"31532807454-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंडाहैड़ा में मकान की दीवार गिरी, परिजन बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंडाहैड़ा में मकान की दीवार गिरी, परिजन बाल बाल बचे
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश लोगों के लिए राहत के साथ आफत भी लेकर आई। बारिश के चलते लोगों के मकान तक टपकने लगे। साथ ही नगर क्षेत्र में दर्जनों लोगों के मकानों की दीवारें भी भरभराकर गिर गयी। इससे बड़ा हादसा होते टल गया। गनीमत रही कि खेकड़ा क्षेत्र में मकानों की दीवारें गिरने से कोई चोटिल नहीं हुआ। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा में शनिवार की सुबह ग्रामीण हरिकिशन कश्यप के मकान के कमरे की दीवार बारिश के चलते भरभराकर अचानक गिर गई। दीवार गिरने का शोर सुनकर परिवार एवं आस पड़ोस के सभी लोग पहुंचे। दीवार गिरने से लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई। दीवार गिरने के दौरान मकान के कमरे से सभी बाहर थे अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर पीड़ित हरिकिशन को मुआवजा दिलाने की मांग की।