फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बैंक अधिकारी ऋण के लिए किसानों को चक्कर न लगवाएं: डीएम

बैंक अधिकारी ऋण के लिए किसानों को चक्कर न लगवाएं: डीएम

Fri, 29 Dec 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी ऋण के लिए किसानों को चक्कर न लगवाएं: डीएम
loan
पीलीभीत। जिलाधिकारी शीतल वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार जिला समन्वय समिति व जिला स्तरीय लोकल एडवाइजर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें बैंक से ऋण प्राप्त करने के दौरान किसानों को होने वाली दिक्कत पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान को बैंकों के चक्कर न लगवाएं जाएं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऑन लाइन प्रक्रिया का दायित्व बैंक अधिकारियों पर है। ऋण मोचन योजना संबंधी शिकायतों व उनकी समस्याओं का निराकरण व समाधान गंभीरता से करें, किसानों द्वारा डेयरी, पशुपालन व अन्य कार्यों के लिए सरकार द्वारा योजना के पात्र कृषकों को बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाए। जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकें। डूडा के द्वारा भी योजनाओं के तहत दिए गए लाभ को बैंक अपना दायित्व गंभीरता से निभाए। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। लोन देने से पूर्व यह भी जांच लें कि उद्यमी लोन अदा कर सकता है या नहीं, तभी लोन की फाइल पास की जाए। यदि पहले से ही किसी बैंक से उद्यमी द्वारा लोन लिया गया है तो उस उद्यमी को लोन न दिया जाए। डीएम ने अगली बैठक में पूर्ण सूचनाओं के साथ सभी को उपस्थित रहने व तहसील स्तरीय बैंककर्मियों के भी उपस्थित रहने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एलडीएम व अन्य जिला स्तरीय व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed