{"_id":"67c35371b1c8156e3d0e79f6","slug":"27-cases-filed-against-fraudsters-in-two-days-73-firs-registered-so-far-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131624-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जालसाजों पर दो दिन में दर्ज हुए 27 मुकदमे, अब तक 73 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जालसाजों पर दो दिन में दर्ज हुए 27 मुकदमे, अब तक 73 एफआईआर
Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी शैक्षिक अभिलेख और वीजा के जरिए पीड़ितों से ठगी करने वाले आइलेट सेंटर संचालकों और जालसाजों पर कोतवाली पुलिस ने दो दिन में 27 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस अब तक जालसाजों पर 73 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। सबसे अधिक 22 मुकदमे जुपिटर आइलेट सेंटर के संचालकों पर दर्ज किए गए हैं।
शनिवार को गांव तुलापुर निवासी रविंद्र सिंह ने नगर की अशोक कॉलोनी निवासी आइलेट संचालक पर पुत्री को विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। कहा कि पुत्री मनजिंदर कौर को आस्ट्रेलिया भिजवाने के लिए आइलेट संचालक को चार मई को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। निर्धारित समय के बाद न तो वीजा दिया और न ही पुत्री को आस्ट्रेलिया भिजवाया गया। रुपये वापस मांगने पर आइलेट सेंटर संचालक ने गाली-गलौज कर धमकी दी।
दुबई में काम नहीं मिला, भूखे-प्यास भटके शकील
मोहल्ला गनेशगंज के मोहम्मद शकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भरत नगर दिल्ली के जुबैर अहमद और सारिक ने टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजने के नाम पर 1.30 लाख रुपये लिए। दुबई पहुंचने पर कोई काम नहीं मिला। भूखा-प्यासा घूमता रहा। बमुश्किल वापसी का टिकट कराकर घर लौटा। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
ग्लोबल गेटवे आइलेट संचालक मलकीत, हिमांशु पर तीन मुकदमे
माधोटांडा थाने के गांव बिहारीपुर मुस्तकीन रम्पुरा फकीरे निवासी हरमन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि ग्लोबल गेटवे आइलेट के संचालक हिमांशु और मलकीत ने आस्ट्रेलिया भिजवाने को 2.50 लाख रुपये नकद लिए। फर्जी दस्तावेज बनाए, मेडिकल कराया। ऑफर लेटर दिया। विदेश न भिजवाने पर रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। छह महीने बाद 50 हजार रुपये वापस दिए। इसी गांव के हरमन सिंह ने भी विदेश भिजवाने को 2.50 लाख रुपये लेने, फर्जी दस्तावेज बनाने, मेडिकल कराने मगर विदेश न भिजवाने पर रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर धमकाने, छह महीने बाद 50 हजार रुपये वापस करने का आरोप लगाया।शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव मैनिया मुस्कीन महुआ के हरजोत सिंह ने भी दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
जमीन बेच और उधार लेकर दिए 9.50 लाख
गांव रम्पुरा कोन निवासी परमजीत सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि पुत्र अमनदीप सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए जुपिटर आइलेट संचालक मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह को अपनी जमीन बिक्री कर और रिश्तेदारों से उधार लेकर 9.50 लाख रुपये दिए थे। फर्जी वीजा पर अमनदीप को इंग्लैंड एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकाया।
-- -
जुपिटर आइलेट के संचालक पर ये मामले भी दर्ज
माधोटांडा थाने के गांव रम्पुरा निवासी जसवंत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में जुपिटर आइलेट सेंटर संचालक मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह पर पुत्र गुरनेक सिंह और पुत्रवधू गुरप्रीत कौर को विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये लेने और दूतावास को फर्जी दस्तावेज भेजने, रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव लखा निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुत्र गुरप्रीत सिंह को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 4.18 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंजाब के गुरदासपुर के कोटला निवासी जसनप्रीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह पर विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने और वापस मांगने पर धमकाने का आरोप लगाया है।
थाना खुटार के गांव नवदिया निवासी बहादुर सिंह ने विदेश भेजने का झांसा देकर 15.25 लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखीमपुर खीरी केे थाना मैलानी के गांव काकौरी निवासी रमनदीप कौर ने मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना खुटार के गांव लक्ष्मीपुर निवासी जसवीर कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह पर विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने, फर्जी मार्कशीट बनाने, रुपये वापस मांगने पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।