फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.40 lakh rupees looted in the name of sending to Kuwait, report

Pilibhit News: कुवैत भेजने के नाम पर हड़पे 2.40 लाख रुपये, रिपोर्ट

Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh rupees looted in the name of sending to Kuwait, report
कलीनगर। आरोपियों ने कुवैत भेजने के नाम पर पीड़ित से 2.40 लाख रुपये हड़प लिए। तय समय के बाद भी वीजा नहीं दिया गया। एक साल तक आरोपी टालता रहा। रुपये मांगने पर धमकी देने लगा। एसपी के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के ग्राम नदहा निवासी सोहन सिहं ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी कार्य कर जीवन यापन करता है। वह नौकरी की तलाश में बरेली गया था। वहां अपने बहनोई लखीमपुर के पलिया क्षेत्र के मंहगापुर गांव निवासी सर्वजीत सिंह के माध्यम से बरेली के ग्राम हथमाना पोस्ट नजरगंज निवासी लखवीर से मिला। आरोप है कि लखवीर ने उसे विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कुवैत में प्राइवेट नौकरी का वीजा दिलाने के लिए 14 जनवरी 2024 से लेकर 10 जून 2024 तक आरोपी को आनलाइन माध्यम से 2.40 लाख रुपये भेजे। छह माह में नौकरी और वीजा दिलाने की बात कही। समय पूरा होने पर जब आरोपी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। एक साल तक आरोपी टालता रहा, लेकिन वीजा नहीं दिया। रुपये मांगने पर आरोपी धमकी देने लगा। दोस्तों से रुपये उधार लेने की वजह से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हो गया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed