फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   22 in-charge found absent from purchase centers

Pilibhit News: खरीद केंद्रों के नदारद मिले 22 प्रभारी

Thu, 06 Apr 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
22 in-charge found absent from purchase centers
- लापरवाही पर जिला प्रबंधकों ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन

- अब डीएम ने दिए दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूं खरीद शुरू होते ही केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आने लगी है। खरीद केंद्रों की जब ऑनलाइन उपस्थिति को चेक किया गया तो 22 प्रभारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधकों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर ई उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। निर्देश हैं कि सुबह 9 बजे हर हाल में इस पर सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति को दर्ज कराएंगे। इसको लेकर जब शासन स्तर से पड़ताल की गई तो उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ), उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन (यूपीसीयू) एवं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के जिले में खोले गए केंद्रों के 22 प्रभारी अनुपस्थित मिले। इस पर जिला प्रबंधकों को केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए, पर उनके स्तर से भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में निर्देश के बाद भी कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को अनुपस्थित क्रय केंद्र प्रभारियों तथा जिला प्रबंधकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि प्रतिदिन केंद्र प्रभारियों की शत-शत ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व शासन से सभी केंद्रों की ऑनलाइन हाजिरी को चेक किया था। जिसमें पीसीएफ के चार, यूपीसीयू के दस और यूपीएसएस के आठ प्रभारी गैरहाजिर मिले थे।

00
जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही एआर कोआपरेटिव को दोषी जिला प्रबंधकों व केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed