{"_id":"5a5e39b34f1c1b5e268b4c71","slug":"21516124595-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर अवैध खेती करने में आठ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि पर अवैध खेती करने में आठ के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन भूमि के अवैध कब्जेदारों पर रिपोर्ट
आठ लोगों ने कब्जा कर खेती करना शुरू कर दी थी
बराही रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को बराही रेंज के दो वन दरोगाओं ने अलग-अलग दो कंपार्टमेंटों में अवैध रूप से खेती करने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बराही रेंज के रमनगरा क्षेत्र के वन दरोगा ओम प्रकाश द्वारा डीएफओ के निर्देश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शारदा कक्ष संख्या सात ए रमनगरा गाटा संख्या 8/2 की वन भूमि पर गांव के दबंग विपुल चौधरी, कार्तिक चौधरी और रामानंद चौधरी ने लगभग बीस एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और उस पर कृषि कार्य कर रहें हैं। नोटिस के बावजूद आरोपियों ने वन भूमि नहीं छोड़ी। इन सभी ने अवैध रूप से जोती गई भूमि से काफी संपत्ति अर्जित कर रखी है। वहीं, वन दरोगा मोहम्मद आरिफ द्वारा दी तहरीर में कहा गया कि फैजुल्लागंज कंपार्टमेंट तीन ए बरुआ कुठारा में गाटा संख्या 37 की 22.50 एकड़ वन भूमि पर बरुआ कुठारा के संतराम, राजेश, मिठाईलाल, रामवृक्ष, गिरजा ने अवैध रूप से कब्जा कर भूमि पर झोपड़ी बना रखी हैं और खेती कर रहे हैं। तहरीर में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। इस मामलेे में पुलिस ने विपुल चौधरी, कार्तिक चौधरी, रामानंद चौधरी, संतराम, राजेश, रामवृक्ष, मिठाई लाल व गिरजा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण 1997 की धारा 27 व 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नरेश कश्यप ने बताया कि वन विभाग से मिली तहरीर के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, पहली बार रमनगरा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने से कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ हैै। हालांकि अभी भी कई बड़े कब्जेदार कार्रवाई से बचे हुए हैं जो वन भूमि पर खेती कर लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं।