{"_id":"5a463a474f1c1b87698c463c","slug":"21514551879-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपरा केंद्र पर दो दिन से नहीं हो रही गन्ने की तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपरा केंद्र पर दो दिन से नहीं हो रही गन्ने की तौल
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
- भाजपा विधायक 27 दिसंबर को कर चुके हैं निरीक्षण
बीसलपुर। गांव कनपरा के गन्ना क्रय केंद्र पर नए प्रभारी की नियुक्ति न होने के कारण पिछले दो दिनों से इस केंद्र पर गन्ने की तौल ठप पड़ी है। जिससे किसानों को अपना गन्ना तुलवाने में दिक्कत हो रही है।
भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने 27 दिसंबर को गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ गांव कनपरा के गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने केंद्र प्रभारी पर किसानों से अतिरिक्त गन्ना जबरन लेने का आरोप लगाया था। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। विधायक के कहने पर मौके पर मौजूद गन्ना सचिव जितेंद्र कुमार ने बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर के अधिकारियों से कहकर क्रय केंद्र प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को केंद्र से हटवा दिया था। उसके बाद से अब तक इस केंद्र पर किसी नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है, जिसके कारण इस केंद्र पर पिछले दो दिनों से गन्ने की तौल नहीं हो रही है। पिछले दो दिनों से किसान इस केंद्र पर गन्ना तुलवाने आ रहे हैं और मायूस होकर लौट रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर किसानों में संबंधित अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बाबत गन्ना सचिव ने बताया कि चीनी मिल अधिकारियों को इस केंद्र पर नया प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश दे दिया गया है।