फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पंचायत विभाग के विरोध में दिया धरना

कोटेदार चयन के विरोध हंगामा

Thu, 14 Dec 2017 07:50 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत विभाग के विरोध में दिया धरना
meeting - फोटो : amar ujala
ग्राम पंचायत अधिकारी का पुतला फूंका
विज्ञापन


बीसलपुर। गांव चंदपुरा में गुरुवार को कोटेदार चयन के संबंध में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। पंचायत विभाग के अधिकारियों के अनुसार रफीक अहमद निर्विरोध रूप से कोटेदार चुन लिए गए हैं। बहुत ग्रामीणों ने कोटेदार चयन की कार्रवाई गलत बताते हुए ब्लॉक परिसर में हंगामा कर धरना दिया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी का पुतला भी फूंका।
गांव चंदपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को ग्राम प्रधान नूरहसन की अध्यक्षता में कोटेदार चयन के संबंध में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। पंचायत विभाग के अभिलेखों के अनुसार बैठक में केवल रफीक अहमद ने कोटेदार बनने के लिए आवेदन किया। केवल एक प्रत्याशी होने के कारण रफीक अहमद को निर्विरोध रूप से कोटेदार चुन लिया गया। बैठक का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार ने किया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार और अवनीश कुमार भी मौजूद थे। पंचायत विभाग के लोग बैठक निपटाने के बाद जैसे ही ब्लॉक कार्यालय आए, वैसे ही गांव के कई लोग ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। इनका आरोप था कि गांव के अधिकांश लोग बैठक में भाग लेने के लिए पूरे समय प्राथमिक विद्यालय में बैठे रहे और बैठक को गलत ढंग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय में करा लिया गया। ग्रामीण बैठक की कार्रवाई को अवैध बताते हुए निरस्त करने और दोबारा प्रस्ताव कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बैठक की कार्यवाही के विरोध में ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत अधिकारी का पुतला फूंका। धरना देने वालों में सुशील, रामसरन, सचिन, चंद्रपाल, चंद्रदेव, सर्वेश, रामकुमार, रामकिशन, नेमचंद्र, विचित्र, शांति स्वरूप, मैकूलाल, धर्मपाल, हरीश, वीरपाल, रामसहाय, पवन, विनोद, सतीश, सीताराम, गुड्डू, ब्रजेश, रतन, कमलाचरन आदि थे। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ओपी माथुर ने धरना दे रहे ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें एसडीएम सूरज यादव से मिलने का सुझाव दिया। ग्रामीणों ने ओपी माथुर का सुझाव मानते हुए धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह बाद भी नहीं हटाया गया पेड़
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय पंसड़ी में लगभग पांच माह पूर्व नीम का पेड़ गिर जाने से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभागीय अधिकारियों से अनुमति न मिल पाने के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक कुसुम लता अभी तक इस गिरे हुए पेड़ को हटवा नहीं सकी हैं। चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यालय असुरक्षित भी हो गया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलते ही यह पेड़ हटवा दिया जाएगा।

मिट्टी के ढेरों से यातायात प्रभावित
बीसलपुर। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने चार माह बाद भी दियोरिया रोड के दोनों ओर लगे मिट्टी के ढेर नहीं हटवाए हैं, जिससे रोड का यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

दियोरिया रोड का चौड़ीकरण कार्य पिछले कई माह से चल रहा है। ठेकेदार ने रोड के दोनों ओर मिट्टी के ऊंचे ऊंचे ढेर लगा रखे हैं, जिससे उधर का यातायात प्रभावित हो रहा है और आने जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। मिट्टी के इन ढेरों के कारण रात के समय एक्सीडेंट भी होते रहते हैं। इस बीच जागरूक लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस तरफ कई बार आकर्षित कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed