{"_id":"5bd9b425bdec2269bf7d7728","slug":"201540994085-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ की लागत से पूरनपुर में बनेगा राजकीय डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ की लागत से पूरनपुर में बनेगा राजकीय डिग्री कॉलेज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के लिहाज से जिले की सबसे बड़ी तहसील के बच्चों को वह दिन दूर नहीं जब उच्च शिक्षा ग्रहण करने के सपने उनकी तहसील में ही पूरे होंगे। इसके लिए राजकीय डिग्री कॉलेज खुलवाने की तैयारी पूरी हो गई है। दस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए तहसील प्रशासन से गांव अल्लीपुर में तीन एकड़ भूमि का प्रस्ताव तैयार करवाकर डीएम ने शासन को भेजा है।
पूरनपुर क्षेत्र के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज की स्वीकृत मिली थी। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि दस करोड़ रुपये की लागत से राजकीय डिग्री कॉलेज बनना है। इसकी स्वीकृत पहले ही कराई जा चुकी है। एसडीएम जेपी चौहान ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए भूमि की तलाशने के निर्देश उच्च अफसरों ने दिए थे। गांव अल्लीपुर में तीन एकड़ भूमि की तलाश कर ली गई है। उक्त भूमि स्कूल के लिए खाली पड़ी थी। भूमि का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। विधायक ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए भूमि मिलने पर शीघ्र ही डिग्री कॉलेज के निर्माण के प्रयास शुरू किए जाएंगे। ताकि कम फीस में क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके।