फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गजरौला व रसूला फार्म में दिखे बाघ के पगचिन्ह

गजरौला व रसूला फार्म में दिखे बाघ के पगचिन्ह

Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गजरौला व रसूला फार्म में दिखे बाघ के पगचिन्ह
गजरौला व रसूला फार्म में दिखे बाघ के पगचिह्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बाघों की चहलकदमी खेतों में लगातार हो रही है। शनिवार को निगरानी टीम ने गजरौला फार्म एवं रसूला फार्म के खेतों में बाघ के पगचिह्न देखे गए।

बाघों की निगरानी एवं उनके बाहर आने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए सामाजिक वानिकी की ओर से निगरानी टीम का गठन कुछ समय पूर्व किया गया था। शनिवार को सुबह भी निगरानी टीम ने अमरिया क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से बाघ की जानकारी ली। इस दौरान गजरौला फार्म में बाघ के पगचिह्न देखे गए। इसके अलावा सूचना मिलने पर टीम रसूला फार्म पहुंची। यहां भी एक खेत में बाघ के पगचिह्न पाए गए। दोनों स्थानों से पगचिह्न की पहचान करने के बाद टीम ने गांव रसूला फरदिया में गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को बचाव की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि अमरिया क्षेत्र के अलावा बीसलपुर व पूरनपुर क्षेत्र के लिए भी निगरानी टीमें गठित हैं जो नियमित गश्त कर रही हैं। शनिवार को बीसलपुर एवं पूरनपुर क्षेत्र में कहीं भी बाघ दिखने अथवा उसके पगचिह्न मिलने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed