फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क पर बेतरतीब वाहनों पर होगी चस्पा चालान कार्रवाई

सड़क पर बेतरतीब वाहनों पर होगी चस्पा चालान कार्रवाई

Fri, 29 Dec 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बेतरतीब वाहनों पर होगी चस्पा चालान कार्रवाई
कार - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने टीएसआई को गांधी स्टेडियम और रेलवे स्टेशन रोड पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

बेपटरी यातायात व्यवस्था के सुधार को उठाया कदम


पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बेपटरी यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने बेतरतीब तरीके से सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती करेगी। टीएसआई एसके उपाध्याय को गलत ढंग से खड़े वाहनों पर चस्पा चालान कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसमें मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन और गांधी स्टेडियम रोड से शुरूआत करने को कहा गया है।

पिछले काफी समय से सड़क पर जाम की समस्या राहगीरों की मुसीबत का सबब बनी हुई है। इसको लेकर कई बार प्रयास किए गए, लेकिन सब बेमानी साबित हुए। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। ऐसे में सड़क पर भ्रमण करने के बाद एसपी ने जाम की समस्या के पीछे काफी हद तक सड़क पर जहां-तहां खड़े किए गए जा रहे वाहनों को जिम्मेदार माना है। इसी को देखते हुए शुक्रवार दोपहर को एसपी ने कार्रवाई के लिए टीएसआई को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके। एसपी ने बताया कि बेतरतीब खड़े वाहनों पर पुलिस अब चस्पा चालान कार्रवाई करेगी। इसकी शुरूआत गांधी स्टेडियम और मुख्य रेलवे स्टेशन रोड से की जाएगी। इसके अलावा नो इंट्री का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने जनता से पुलिस के इस अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed