फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे शिवालय

हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे शिवालय

Mon, 10 Jul 2017 06:39 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे शिवालय
पीलीभीत। भगवान शिव को समर्पित सावन का सोमवार से शुभारंभ हो गया। जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का पूरे दिन तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने मंदिरों में दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। वहीं कछला से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी जलभिषेक किया। सुबह से लेकर शाम तक शिव मंदिर हर हर महादेव से गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शिवालयों के आसपास पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

सावन को भगवान शंकर की पूजा का महीना माना जाता है। इसमें सोमवार को विशेष पूजा अर्चना होती है। शहर में सुबह तड़के ही हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों का रेला शिव मंदिरों की ओर निकल पड़ा। अल सुबह ही गौरी शंकर मंदिर में शिवभक्तों की कतार लगने लगी। हर कोई शिवलिंग तक पहुंचकर ईष्ट को छूकर पुष्प दीप अर्पित करने को आतुर दिखा। पूजन के साथ मंदिरों के घंटा घड़ियाल की ध्वनियां भी गूंजती रहीं। गौरीशंकर मंदिर के साथ ही स्टेशन रोड स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर व दूधिया मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शिवशंकर की पूजा अर्चना की। वहीं कछला से गंगाजल लेकर आए कंावड़ियों ने शिव मंदिरों में आरती के बाद जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

पूरनपुर। सावन के पहले सोमवार को नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, देवीस्थान मंदिर, सीताराम मंदिर समेत अन्य मंदिरों मेें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। लोगों ने व्रत रखकर शिवालयों में पूजा अर्चना की। मंदिरों के बाहर बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि पूजा की सामग्री बिक्री की दुकानें लगीं। क्षेत्र के सिरसा जंगल में स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई, जो दोपहर तक जारी रही। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भजन कीर्तन किए। वैसे तो नगर के सभी शिव मंदिरों में भीड़ रही, लेेकिन रामलीला मैदान स्थित गुलेश्वर नाथ मंदिर पर विशेष भीड़ रही। सभी शिव मंदिरों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मेला भी लगा। डाक कांवर लेकर लौटे कांवडियों ने गुलेश्वर नाथ मंदिर में गंगाजल चढ़ाया। इन कांवड़ियों में प्रवेश कुमार, भारत, अखिलेश, रामप्रकाश, श्याम और सुरेश आदि शामिल रहे।

00
सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूर्व में ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए गौरीशंकर मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने भी सभी शिव मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कांवड़ियों के जनपद सीमा में प्रवेश करते हुए उन्हें सुरक्षा घेरे में लेने के साथ शिव मंदिरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed