फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   200 members will be added at every booth: Aulakh

हर बूथ पर जोड़े जाएंगे 200 सदस्य : औलख

Fri, 06 Sep 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
200 members will be added at every booth: Aulakh
पीलीभीत के जिला भाजपा कार्यालय पर प्रेंसवार्ता करते जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख एवं मौजू
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि हर बूथ को मजबूत करने के लिए वहां 200 सदस्य जोड़े जाएंगे। वर्ष 2024 भाजपा संगठन का वर्ष है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरनपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें औलख ने कहा कि भाजपा ने 2014-15 व 2017 में डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया था। 2015 में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने थे। गत तीन सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला प्रभारी गुलशन आनंद को सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा की सदस्यता के लिए 11 से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला प्रभारी गुलशन आनंद, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में भी दिलाई जाएगी सदस्यता
भाजपा के विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेज में कैंप लगाकर सामाजिक संगठनों, सामाजिक वर्ग, युवाओं, महिला उद्यमियों, किसानों, अधिवक्ताओं, रिटायर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यकर्ता सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण एक से 15 अक्तूबर के बीच समाज के सभी वर्गों, जातियों, समूहों को भाजपा से जोड़ने के लिए विशिष्ट संपर्क आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed