{"_id":"669ad3337fcf25637607e4d4","slug":"20-thousand-rupees-fraud-in-the-name-of-sending-goods-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119689-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामान भेजने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामान भेजने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन
गजरौला। मोबाइल पर एक विज्ञापन देखकर महिला घर बैठे बिजनेस करने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गई। महिला ने अब पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी पूजा देवी ने बताया कि एक कंपनी द्वारा घर बैठे काम करने के लिए डाटा केबल सप्लाई करने का आफर किया था। महिला ने डाटा केबल मंगवाने के लिए अप्लाई कर दिया। इसके बाद महिला के पास एक नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले ने महिला से कहा कि उसके घर सामान लेकर आते समय रास्ते में गाड़ी पकड़ गई है। जिसमें उसका सामान फंस गया है। इसके बाद 20 हजार रुपये की मांग की गई। महिला ने बृहस्पतिवार को नेट बैंकिंग से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके काफी देर बाद भी सामान नहीं आया तो महिला ने उक्त नंबर पर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। महिला ने मामले की शिकायत गजरौला थाना और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।