फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुराल के गेट पर बेसुध मिली विवाहिता, रेफर

ससुराल के गेट पर बेसुध मिली विवाहिता, रेफर

Sat, 03 Nov 2018 09:24 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
ससुराल के गेट पर बेसुध मिली विवाहिता, रेफर
 गांव लोधीपुर निवासी वसीम खां की पत्नी फिरोज बानो घर के बाहर बेसुध हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव मुझा निवासी इवने अली ने बताया कि उसने अपनी पुत्री फिरोज बानो की शादी ड़ेढ साल पहले गांव लोधीपुर निवासी वसीम खां से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में विवाद होने पर फिरोज बानो अपने मायके आ गई। इसके बाद से ससुराल वाले विवाहिता को मारने की धमकी दे रहे थे। जिसके चलते विवाहिता की विदा नहीं की गई थी। शुक्रवार शाम को ससुरालियों के दुबारा झगड़ा फसाद न करेन की बात कहने पर विवाहिता को विदा कर दिया गया। विदा होने के दूसरे दिन शनिवार दोपहर को फिरोज बानो घर के बाहर बेसुध पड़ी मिली। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने उसको सीएचसी भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर विवाहिता फिरोज बानो ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और नगदी की मांग को लेकर उसे जहर दे दिया। इसके बाद घर के बाहर फेंक दिया गया। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed