{"_id":"5bd9b061bdec2269a414fb4c","slug":"191540993121-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि-शायरों ने कलाम पेश कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि-शायरों ने कलाम पेश कर दिया स्वच्छता का संदेश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी के तत्वाधान में आयोजित संगोष्टी में स्वच्छता अभियान में मीडिया की भूमिका, मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे कवि व शायरों ने अपनी रचना के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
गांधी प्रेक्षागृह में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार व जिलाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। दोनों अतिथियों ने जिले के स्वच्छता समिति द्वारा घोषित किए गए स्वच्छता के ब्रांड अंबेसडर छोटे लाल कश्यप को शाल व कोटी पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित छोटे लाल कश्यप को स्वच्छता का प्रेरणाश्रोत बताया। आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के लिए कार्य करने वाले विकास दीक्षित, पूजा छाबड़ा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय सिंह गंगवार ने छोटेलाल के कार्य को अद्भुत बताते हुए सभी को उनसे सीख लेने की बात कही।
आयोजित मुशायरा व कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कलीम केसर ने व संचालन बिहार से आए प्रसिद्ध हास्य कवि सुशील कुमार तंज ने की। जिले के कवियों के साथ बीसलपुर उपजिलाधिकारी वंदना द्विवदी, सदर तहसीलदार विवके मिश्रा द्वारा भी शृंगार रस से भरी कविताओं का पाठ कर लोगों को आनंदित किया गया। स्वच्छता को समर्पित जिले के कवियों व शायरों द्वारा भेजी गई शायरी को चयनित कर नवाज शायदा, डॉ. सलीम कुरैशी व सलीम सिद्दीकी को सम्मानित किया गया। कवियित्री एकता भारती ने पापा पर आधारित कविता पाठ किया। शायर कमर पीलीभीत ने लोगों का मनमोह लिया। कवि अविनाश चंद्र, डॉ. अमित सक्सेना, जितेशराज, अमिताभ अग्निहोत्री ने भी अपनी मनमोहक कविताओं से लोगों का मनोरंजन किया। बिहार से आए हास्य कवि सुनील कुमार तंज ने हास्य कविता पढ़कर लोगों को हंसने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दीपावली के अवसर पर सामाजिक कविता प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में कलीम केसर ने मनमोहक कविता प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।