फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमेरिका के हादसे में मझोला के युवक की मौत

अमेरिका के हादसे में मझोला के युवक की मौत

Mon, 12 Mar 2018 08:40 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के हादसे में मझोला के युवक की मौत
अमेरिका में हुए हादसे में मझोला के युवक की मौत
विज्ञापन

सितंबर 2013 से अमेरिका में रहकर ट्रक चलाता था सुखप्रीत
12 पीबीटीपी 34
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला (पीलीभीत)। छोटे भाई के साथ पांच साल से अमेरिका में रह रहे मझोला चौकी क्षेत्र के खिड़का फार्म निवासी ट्रक चालक सुखप्रीत सिंह उर्फ बाबा (38) पुत्र अमरजीत सिंह की रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अमेरिका के इंडियाना और टैक्सॉस मार्ग पर हादसे में मौत हो गई। छोटे भाई से सूचना मिलने पर सोमवार सुबह परिवार में कोहराम मच गया है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के खिड़का फार्म के रहने वाले अरमजीत सिंह खेती करते हैं। उनका छोटा बेटा मनिंदर सिंह 13 साल पहले अमेरिका जाकर बस गया था। वह वहां पर ट्रक चलाता था। पांच साल पहले सितंबर 2013 में बड़ा बेटा सुखप्रीत सिंह भी अपने परिवार के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गया। दोनों वहां पर ट्रक चलाने लगे। रविवार रात दोनों अलग-अलग ट्रकों में सामान लेकर इंडिया से टैक्सास के लिए जा रहे थे। बताते है कि अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। अमेरिका की पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक सुखप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी। करीब बीस मिनट बाद पीछे से आ रहे छोटे भाई मनिंदर सिंह ने हादसे को लेकर जानकारी की। जिसके बाद शव देख उसकी पहचान सुखप्रीत के रुप में की गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे हादसे की सूचना मझोला स्थित माता-पिता को फोन पर दी गई। मृतक के एक विवाहित बहन मनप्रीत कौर व छोटा भाई है। उसकी पत्नी अमनप्रीत व दो बच्चे गुरनूर कौर (5) और लिवचेत सिंह (2) हैं, जोकि अमेरिका में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed