फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रालोद को मजबूत करने का लिया संकल्प

रालोद को मजबूत करने का लिया संकल्प

Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
रालोद को मजबूत करने का लिया संकल्प
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर उनके दिखाए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को नगर स्थित मारुति उत्सव पैलेस के प्रांगण में रालोद ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस सप्ताह के चलते कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर एवं पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों समेत सभी वर्गों के सच्चे हितैषी नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन विभिन्न स्तर पर लोगों की समस्याएं उठाई और उनका निदान कराने में समर्पित कर दिया। इस मौके पर रालोद संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी हरबीर सिंह एवं संचालन रालोद नेता धर्मसिंह एसडीओ ने किया। इसमें रालोद के प्रदेश महासचिव डॉ सुरेश चंद कौशिक, चौधरी भोपाल सिंह, विरेंद्र सिंह बैसला, विनोद खेड़ा, मास्टर तेजबीर सिंह, संदीप धामा, सुक्रमपाल धामा, सुधीर धामा, अमित धामा, जयपाल सिंह धामा, राजसिंह पहलवान, रणधीर सिंह, पवन सिंह, विक्रम सिंह, बाबर चौहान, निजामुदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed