फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आस्था पथ पर निकला शिवभक्तों का कारवां

आस्था पथ पर निकला शिवभक्तों का कारवां

Mon, 31 Jul 2017 06:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
आस्था पथ पर निकला शिवभक्तों का कारवां
पीलीभीत। सावन के चौथे सोमवार पर फिर शिव भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा। जिले भर के शिवालयों में भोले के पूजन-अभिषेक आदि के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। घरों व मंदिरों में सामूहिक रूप से भजन के कार्यक्रम भी हुए। वहीं बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों की टोलियों के आने का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक मंडी समिति परिसर में भोला कांवड़ियां संघ की ओर से कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही शहर भर के शिवालयों में हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे। सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव के भक्तों ने ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, काला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। भगवान भोले की कृपा पाने व जलाभिषेक के लिए शिव भक्त बेताब रहे, यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। शिव भक्त पूजा की थाली लेकर मंदिरों में पहुंचे और दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, चावल आदि से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। धतूरा, बेलपत्र, मिठाई आदि चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। गौरीशंकर मंदिर व दूधियानाथ मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान भोले की पूजा अर्चना की। वहीं कई शिवभक्तों ने घरों में भी भगवान शिव की आराधना की। शिवभक्तों का शिवालयों में पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र आदि की दुकानें सजी रही।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर सहित सिरसा जंगल स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर में शिव भक्तों की सुबह से ही भारी भीड़ रही। शिवभक्तों ने दूध, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों में भजन कीर्तन के भी कार्यक्रम हुए। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों मे पूजा अर्चना की। गंगा नदी के विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने गुलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी हीरालाल प्रजापति ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
00
कांवड़ियों की टोलियों ने किया जलाभिषेक
पीलीभीत। रविवार रात से ही कांवड़ियों के शिव मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवड़ियों की आमद से मंदिरों में रात से जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। सोमवार सुबह होते ही कांवड़ियों की टोलियों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। गौरीशंकर मंदिर व दूधियानाथ मंदिरों में बड़ी तादाद में कछला व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

00
शिव जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
पीलीभीत। शहर के मंडी समिति परिसर मेें भोला कांवड़िया संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार रात हुए कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी, रानीखेत से आए शिव आराधना बख्शी झांकी ग्रुप ने आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया। मां काली व भगवान शिव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने शिवभक्ति पर आधारित नृत्य भी पेश किया। इस मौके पर सदर विधायक संजय गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह, राजीव अग्रवाल टीटी, दिनेश महंत, राकेश महोदय, सचिन सिंह, निर्देश जैसवार, आशीष अग्रवाल, शैशव अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, निधि अग्रवाल, पूनम जैसवार, श्रुति सिंह, राजेश विचले, विजय गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed