{"_id":"5978909a4f1c1b17468b47af","slug":"191501073562-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब बिजली सप्लाई के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब बिजली सप्लाई के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 पीबीटीपी 14 --
अनियमित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करके घेराव किया
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
बिजली सप्लाई में हो रही अनियमित कटौती के विरोध में सबलपुर फीडर के कुछ किसान उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन और उनका घेराव किया। गुस्साएं लोगों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
भाकियू नेता स्वराज सिंह के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन करने वाले किसानों का कहना था कि ओवरलोड के बहाने क्षेत्र में एक दिन कुछ गांव को और दूसरे दिन दूसरे कुछ गांव को बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली सप्लाई बंद करने को लाइनमैन तार काट जाता है। इसके बाद तार जोड़ने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने कहा कि 28 जून को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था, एक महीना बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। बिजली समस्या के कारण लोग फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। ज्ञापन में कहा गया कि स्थिति में सुधार हो या फिर जितने दिन बिजली सप्लाई दी जाए उतने दिन का ही बिल उन लोगों से लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, हरनेक सिंह आदि किसान उपभोक्ता था।