फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरफाबाद के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

सरफाबाद के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 19 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सरफाबाद के लोगों का तहसील में प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सरफाबाद के लोगों ने गांव में राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप लगाकर खेकड़ा तहसील में प्रदर्शन कर अधिकारियों से उक्त राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम सरफाबाद के लोग वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके गांव में सस्ते गल्ले की दुकान करने वाला राशन डीलर उन्हें राशन नहीं देता है। जब भी वह राशन लेने जाते हैं तो उन्हें वहां से राशन न होने की बात कहकर भगा देता है। इससे उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण की विकट समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने एसडीएम से उक्त राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने मामले की जांच करा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेंद्र कुमार, मीना, अख्तरी, राजपाल, राममेहर, मंगतूराम, धर्मपाल, रोशन, सत्तो, लीलू, मामचंद, पप्पू, सुरेंद्र सिंह, शिवराम, बिजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed