{"_id":"5b5cc9e54f1c1b4e748b79ae","slug":"181532807653-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटी पाठय सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटी पाठय सामग्री
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने शनिवार को खेकड़ा नगर में कांशीराम आवासीय कॉलोनी परिसर स्थित सरकारी विद्यालय का भ्रमण किया। टीम ने सभी बच्चों को पेंसिल आदि पठन कार्य की जरूरत की सामग्री वितरित की। साथ ही सभी छात्र- छात्राओं को नियमित दिन चर्या में स्नान व दांतों की सफाई के बारे में जानकारी दी। शौच जाने के बाद व खाना खाने से पूर्व नियमित रूप से हाथों को धोने की जानकारी दी। बच्चों ने टीम को हिंदी व अंग्रेजी की कविता एवं पहाडे़ भी सुनाए। साथ ही देश व राज्यों की राजधानी के अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम भी बताए। मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया। इस दौरान टीम में डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. शाजिया खान, शिवशरण, पंकज जोशी, सविता सिंह, संजीव कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, शिक्षक धर्मेंद्र तोमर, तपेंद्र धामा, उर्मिला देवी आदि रहे।