फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब डोर टू डोर खोजे जाएंगें टीबी मरीज

अब डोर टू डोर खोजे जाएंगें टीबी मरीज

Mon, 19 Feb 2018 07:44 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
अब डोर टू डोर खोजे जाएंगें टीबी मरीज
19 पीबीटीपी 05
विज्ञापन

अब डोर टू डोर खोजे जाएंगे टीबी मरीज
जिला क्षय रोग केंद्र में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र में हुए प्रशिक्षण में जिले में शुरू होने वाले एसीएफ अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षित आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी रोगियों का पता लगाएगी।

जिले में 24 फरवरी से एसीएफ (सक्रिय क्षय रोगी खोज) अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेंगी। यदि किसी व्यक्ति में रोग से संबंधित लक्षण पाए जाएंगे तो उनकी जांच करवाकर उनका इलाज किया जाएगा। जिले में यह अभियान 10 मार्च तक चलेगा। इधर अभियान के तहत जिला क्षय रोग केंद्र में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व वालेंटियरों को प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि यह अभियान डोर टु डोर चलाया जाना है। सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीबी रोग के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर टीबी के मरीजों को खोजें। प्रशिक्षण के दौरान ललौरीखेड़ा, मरौरी ब्लॉक समेत शहर की करीब 62 आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर टीबीएचवी सुपरवाइजर राकेश कुमार, बीसीजी टेक्नीशियन अमित सिंह, सुपरवाइजर गोविंदराम, शेर सिंह, ठाकुरदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed