{"_id":"5a89d4604f1c1bf17b8b7fe3","slug":"171518982240-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य अहिसा के मार्ग को जीवन में अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य अहिसा के मार्ग को जीवन में अपनाएं
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्व नाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर में सामाजिक संस्था जैन ज्योति मिलन ने होली मिलन समारोह के साथ ही पौधरोपण एवं भारत गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।
रविवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर में सामाजिक संस्था जैन ज्योति मिलन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह, पौधरोपण, भारत गौरव सम्मान आदि कार्यक्रमों का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज जैन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज जैन की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नरेशचंद जैन अध्यक्ष जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, मंत्री राहुल जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद भगवान महावीर प्रार्थना की। ऋतुराज ने कहा कि गरीब की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं होता है। सभी को ऐसे पुनीत कार्यों में भागीदारी देनी चाहिए। साथ ही सत्य अहिंसा के मार्ग को जीवन में अपनाए और आगे बढे़। कार्यक्रम में आयोजित भजन संगीत के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमे। इसके बाद वीर चंद गांधी अवार्ड से अजय जैन एवं सतिचेलना अवार्ड से सुशील जैन को सम्मानित किया। लघु नाटिका संस्कार को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। अंत में साधुवृत्ति आश्रम के परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान नरेश चंद जैन, राहुल जैन, सुमेर चंद जैन, नरेंद्र जैन, राज कमल जैन, राजेश जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, त्रिलोक चंद जैन, अनिल जैन, सुभाष जैन, नीतू जैन, रेखा जैन, अंजली जैन, संगीता जैन, सुशीला जैन, जनेश्वर दयाल जैन आदि रहे।