फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, दो घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, दो घायल

Mon, 29 Jan 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, दो घायल
बरखेड़ा में दुर्घटना स्थल पर पड़ी बाइक। - फोटो : बरखेड़ा में दुर्घटना स्थल पर पड़ी बाइक।
बरखेड़ा/ पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत रोड़ पर टिकरी गांव के पास रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार निगोही (शाहजहांपुर ) थाना क्षेत्र के दियोरिया गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मवीर और उनकी एक साल की बेटी सृष्टि की मौत हो गई। जबकि पत्नी पूनम व फुफेरा भाई शाहाबाद निवासी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

धर्मवीर रविवार शाम को अपनी ससुराल बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र के पत्तीजपुर गांव जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर अन्य तीनों लोग भी सवार थे। बीसलपुर -पीलीभीत मार्ग पर टिकरी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग लहूलुहान हो गए। यह देख चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई। जिसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सृष्टि व धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा करा दिया है। उसके चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

---
हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर टिकरी गांव के पास हुए हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जिला अस्प्ताल में जूझ रहे हैं। हादसे के बाद किसान धर्मवीर का पूरा परिवार बिखर गया है। पिता-पुत्री की मौत हो चुकी है। फुफेरे भाई व पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद बरखेड़ा पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई सत्यपाल ने शव देख उसके धर्मवीर होने की पहचान की। उन्होंने बताया कि मृतक तीन भाइयों में दसरे नंबर का था। उधर जिला अस्पताल में इलाज करा रही पूनम पर तो हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसको तो अभी यह भी नहीं पता कि वह पति और एकलौती पुत्री को खो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अन्य हादसों में चार गंभीर घायल
बीसलपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी कमलेश चंद्र शनिवार शाम बाइक से काम निपटाकर पीलीभीत से घर आ रहे थे कि गांव जोगीठेर के पास मैजिक की टक्कर लगने से घायल हो गए। शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव अरेली निवासी जसवीर शनिवार रात नौ बजे कस्बा टिकरी के पास ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गए। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मुकेश कुमार रविवार सुबह बारह पत्थर चौराहे पर कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसके अलावा निगोही क्षेत्र के गांव परसोना निवासी शिवदेई पत्नी सत्यप्रकाश रविवार सुबह 11 बजे बाइक से बीसलपुर आते वक्त नीवाडांडी मोड़ पर चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए सीएसी भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बीसलपुर रोड पर जोगीठेर गांव में जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट मुकेश राना के बंद मकान में शनिवार रात करीब आठ बजे मोरिंग भरा ट्रक ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद घुस गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों पक्षों के बीच सुलह की बातचीत जारी है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed