{"_id":"6b009e230ad1c58e7f0fffe9","slug":"attacked-inside-the-house-for-refusing-to-vote-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-173771-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वोट देने से मना करने पर घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वोट देने से मना करने पर घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर ग्राम प्रशासक सहित नौ लोगों पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बीसलपुर। चुनाव में वोट देने से मना करने पर ग्राम प्रशासक ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक के घर में घुसकर मारपीट की। इससे पीड़ित पक्ष के परिवार व उनके बेटी-दामाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव मुड़िया जगरूप निवासी लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार की शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 12 नवंबर को वह अपने पति प्रेमपाल के साथ बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा स्थित अपने मायके में भैया दूज पर आई थी। उसी दिन शाम उनके पिता सत्यवीर अपने दरवाजे पर खड़े हुए थे। उसी समय चंद्पुरा ग्राम पंचायत के प्रशासक हरपाल उधर से गुजरे। उन्होंने पिता सत्यवीर को देखकर कहा कि तुमने मुझे पिछले चुनाव में वोट नहीं दिया था। इस बार के चुनाव में वोट उन्हें दे देना। इस पर सत्यवीर ने मना कर दिया। तभी हरपाल गाली-गलौज करते हुए अपने परिवार के कई लोगों के साथ दौड़े। उसके बाद आरोपी घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिता को पीटा। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने लक्ष्मी देवी, उनकी मां रानी देवी, उनकी बहन शिवानी और उनके पति प्रेमपाल को भी पीटा। इसी बीच मौके पर भीड़ लग गई।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट में ग्राम पंचायत के प्रशासक हरपाल, उनके परिवार के धीरेंद्र गंगवार, दिनेश गंगवार उर्फ अभिषेक गंगवार, जितेंद्र गंगवार, जगदीश, महेंद्र पाल, दुर्गेश कुमार, देवेश कुमार और मुकेश कुमार को नामजद किया गया है।