फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रामभक्त चाहते हैं अयोध्या में हो मंदिर निर्माण: केशव

रामभक्त चाहते हैं अयोध्या में हो मंदिर निर्माण: केशव

Wed, 22 Nov 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामभक्त चाहते हैं अयोध्या में हो मंदिर निर्माण: केशव
keshav - फोटो : amar ujala
-डिप्टी सीएम ने मसौदे का स्वागत भी किया, बोले- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार
विज्ञापन


अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के समझौता मसौदा का स्वागत करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां कहा कि इस मसौदे का प्रदेश सरकार से कोई मतलब नहीं है। यह वक्फ बोर्ड का अपना समझौता मसौदा है। बोले- सारे रामभक्त चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो लेकिन सरकार को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है।
मंगलवार शाम को मौर्य ने यह बात यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वह यहां निकाय चुनाव के प्रचार के सिलसिले में आए हुए थे। उपमुख्यमंत्री ने पीलीभीत में ही रात्रि विश्राम किया था। मंगलवार सुबह उन्होंने जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट भी की। इसके बाद हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या का प्रमुख हिस्सा है। इसमें कुछ भाग पर विवाद चल रहा है जिस पर निर्णय के लिए सर्वोच्च न्यायालय में केस चल रहा है। उन्होंने कहा रामभक्त मंदिर निर्माण चाहते हैं लेकिन सरकार का इसमें कोई रोल नहीं है। प्रदेश में विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब तक किसान और मजदूरों की दशा नहीं सुधरती विकास की बात बेमानी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने ऋण मोचन योजना के माध्यम से किसानों को राहत देने का प्रयास किया है, साथ ही गन्ना व धान क्रय केंद्रों की दशा में भी सुधार हुआ है। जिले में उद्योग की स्थापना पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज खत्म होने के बाद निवेशकों का रुझान बढ़ा है। जल्द ही प्रदेश में नए-नए उद्योग स्थापित होंगे, जिसमें पीलीभीत में यूपीएसआईडी को सौंपी गई जमीन का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को भी सरकार योजना तैयार कर रही है। प्रेस वार्ता में बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मौर्य समाज के साथ की बैठक, मांगे वोट
भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मोहल्ला नई बस्ती पहुंचे। यहां डॉ. सुधीर शर्मा के आवास पर उन्होंने सभासद प्रत्याशी गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में मौर्य समाज के लोगों से भेंट की। इसके बाद मोहल्लेवासियों से कमल खिलाने की आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed