{"_id":"5b9d6393867a557e85729efc","slug":"161537041299-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर का अभीत दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में सहसचिव बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर का अभीत दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में सहसचिव बना
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी अभीत कौशिक पुत्र बलराम कौशिक दिल्ली स्थित जाकिर हुसैन कॉलेज का छात्र है। हाल में वह दिल्ली में रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में कॉलेज छात्र संघ के चुनाव हुए। इसमें खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी अभीत कौशिक ने भी सह सचिव के पद पर चुनाव लड़ा और सह सचिव के पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव जीतने के बाद अभीत कौशिक के परिजनों और गांव फिरोजपुर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने गांव आने पर छात्र नेता अभीत कौशिक का फूल माला पहनाकर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश कौशिक, पवन शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।