{"_id":"5978ee954f1c1b45578b465f","slug":"161501097621-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों द्वारा हरियाली के प्रतीक तीज उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। छात्राओं और महिलाओं ने मेहंदी रचाकर झूले का लुत्फ उठाया और सावन के गीत गाए।
होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘ईद एवं हरियाली तीज एकता का प्रतीक’ शीर्षक पर कला प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्या डा. ऊषा किरण ने किया। नगर स्थित विद्याभवन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेहंदी प्रतियोगिता में ईशा, रिया, सिद्वी, पायल, वर्षा, मानवी आदि छात्राओं ने मनमोहक ढंग से मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता में दुर्गा हाउस की छात्राएं प्रथम, इंदिरा हाउस की द्वितीय और कल्पना चावला हाउस की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती हाउस प्रथम, दुर्गा हाउस सद्वितीय, सरोजिनी नायडू हाउस तृतीय रहा। प्रधानाचार्या ने सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नगर स्थित कोणार्क विद्यापीठ में छात्राओं ने रगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा छह से 11 तक की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा दस की आकृति, कक्षा सात की ईशा धामा संयुक्त रूप से प्रथम, कक्षा आठ की प्रिंसी, कक्षा छह की अमीशा द्वितीय, कक्षा आठ की ग्रेसी धामा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 12 के साइंस एवं कामर्स के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें कामर्स के छात्रों की टीम विजयी रही। इस दौरान प्रबंधक देवेंद्र धामा, प्रधानाचार्या मीना धामा, स्कूल कोच नीरज रंगा, शक्ति राजदान, शालू गौड़, मोहित गुप्ता, विकाश धामा, सरताज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरुकुल विद्यापीठ में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर मनमोहक मेहंदी रचाई। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।