फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 घंटे बंद रही चीनी मिल, हाईवे तक लगी वाहनों की कतार

11 घंटे बंद रही चीनी मिल, हाईवे तक लगी वाहनों की कतार

Wed, 26 Dec 2018 07:19 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 26 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
11 घंटे बंद रही चीनी मिल, हाईवे तक लगी वाहनों की कतार
बुधवार को चीनी मिल ने जारी नहीं किया गन्ना सप्लाई इंडेंट
विज्ञापन

पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल खराबी के चलते मंगलवार रात 11 घंटे बंद रही। मिल बंद होते ही गन्ना की तौल ठप पड़ गई। जिसके बाद मिल से हाईवे तक गन्ना वाहनों की कतार दिखाई दी। दूसरे दिन बुधवार सुबह खराबी दूर कर मिल को चालू कर तौल कराई गई। हालांकि वाहनों की अधिक संख्या पर मिल ने गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी कर सहकारी समिति को नहीं भेजा। किसान गन्ना सप्लाई पर्चियों के लिए सहकारी गन्ना समिति में भटकते रहे।

मरम्मत पर लाखों खर्च करने के बाद भी चीनी मिल नियमित नहीं चल पा रही है। मंगलवार शाम करीब सात बजे खराबी आने के बाद चीनी मिल बंद हो गई। चीनी मिल के बंद होते ही गन्ना की तौल बंद कर दी गई। इससे चीनी मिल का पूरा यार्ड गन्ना वाहनों से भर गया। कतार असम हाईवे तक पहुंच गई। जिससे रात में कई बार राहगीरों को जाम से रूबरू होना पड़ा। तौल कराने के लिए किसान रात भर इंतजार करते रहे। बुधवार सुबह सुधार के बाद मिल चालू कराई गई। तब कहीं गन्ना की तौल शुरू हो सकी। इधर, भाकियू नेता मंजीत सिंह का आरोप है कि चीनी मिल में मरम्मत के नाम पर लाखों खेल किया गया है। इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। रवैया न सुधरा तो भाकियू आंदोलन करेगी। वहीं समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को पूरनपुर चीनी मिल ने गन्ना सप्लाई का इंडेंट नहीं भेजा। इस वजह से पूरनपुर चीनी मिल की गन्ना सप्लाई पर्चियां जारी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed