{"_id":"5b9952cc867a557eb0417d1a","slug":"151536774860-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल मार्ग पर तेंदुए ने रोका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल मार्ग पर तेंदुए ने रोका यातायात
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर तेंदुए ने रोका यातायात
बूंदीभूड़ से नौजल्हा जाने वाले जंगल मार्ग पर तेंदुए ने दस्तक
अपर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी हैं। कभी आबादी तो कभी जंगल मार्ग पर तेंदुए की आमद होने से इलाके में दहशत का माहौल हैं। बुधवार अपराह्न चार बजे बूंदीभूड़ गांव से नौजल्हा जा रहे बाइक सवार किसान की सांसे उस वक्त थम गई जब जंगल मार्ग पर तेंदुआ उनके सामने आ गया। आननफानन में उसने बाइक रोक शोरशराबा करना शुरू किया। लगभग बीस मिनट बाद मार्ग पर अन्य वाहनों के आने पर तेंदुआ मार्ग से जंगल के अंदर की ओर चला गया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात शुरू हो सका।
बराही रेंज के नौजल्हा व बूंदीभूड़ क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे समय से तेंदुआ इस इलाके की आबादी में दस्तक देकर मवेशियों को निवाला बना रहा हैं। मंगलवार को तेंदुए ने बूंदीभूड़ गांव में दस्तक देकर दुलाल की बकरी को निवाला बना लिया था। सीमावर्ती इलाके के लोगों में तेंदुआ का कायम हैं। बुधवार को एक बार फिर तेंदुए की जंगल मार्ग पर आने से हड़कंप मच गया। बूंदीभूड़ निवासी मनोरंजन विश्वास बुधवार अपराह्न करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर नौजल्हा के लिए निकले। मनोरंजन विश्वास के मुताबिक वह बंधिया से होते हुए जंगल मार्ग से गुजर रहे थे। जंगल में घुसते ही अचानक मार्ग पर तेंदुआ दिखा। तेंदुए को देख डर के चलते उन्होंने अपना वाहन रोक शोरशराबा करना शुरू किया, लेकिन इसका तेंदुए पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग बीस मिनट बाद मार्ग पर अन्य वाहनों के आने के बाद तेंदुआ मार्ग से हटकर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात शुरू हो सका। जंगल मार्ग पर तेंदुए की चहलकदमी के बाद सीमावर्ती इलाके के लोग झुंड के रूप में जाने पर मजबूर हो गए हैं।