{"_id":"5b352b594f1c1b36208b59ab","slug":"151530211161-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बारिश, दिन में उमस से बेहाल दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बारिश, दिन में उमस से बेहाल दिखे लोग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में बारिश से जहां लोगों को राहत महसूस होती दिख रही है, वहीं दिन की उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। लोगों को पूरी तरह से गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही। पिछले तीन दिन से लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कभी दोपहर में बारिश तो कभी रात में बारिश होने पर रात तो सुकून से कट जाती है, लेकिन दिन में धूप के कारण दिन कटता नहीं दिखाई देता।
बुधवार रात हुई बारिश की अगली सुबह बृहस्पतिवार को मौसम तो सुहावना बना रहा, लेकिन उमस के कारण लोग बेहाल दिखाई दिए। सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए रहने के कारण बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी, पर दिनभर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। सुबह 11 बजे के बाद उमस बढ़ी तो लोगों की चिंता बढ़ने लगी। घरों से बाहर निकलने में लोगों के पसीने छूट रहे थे। शहर की सड़कों पर पिछले दिनों के मुकाबले आवाजाही भी ठीक ठाक दिखी और दिनभर लोग बारिश होने का इंतजार करते दिखे। लोगों का कहना था कि रात के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी मौसम सुहावना बना हुआ था, बादलों का बरसाती रुख देख वह बारिश होने का इंतजार करते दिखाई दिए, लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। शाम करीब चार बजे के बाद धूप ढलने लगी और हवाओं ने अपना रुख बदल दिया। तेज हवाएं चलने से एक बार फिर गर्मी से बेहाल दिखने वाले चेहरों पर सुकून दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश हो जाने पर ही गर्मी से राहत मिल सकेगी।