फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चीनी मिल प्रशासन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

चीनी मिल प्रशासन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Sat, 14 Apr 2018 07:36 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल प्रशासन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
चीनी मिल प्रशासन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर/करेली। चीनी मिल द्वारा कम इंडेंट दिए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय किसानों ने शनिवार को दोपहर एक बजे धुरिया करेली गन्ना क्रय केंद्र परिसर में चीनी मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।

आसपास के कई गांव के किसान शनिवार को दोपहर एक बजे धुरिया करेली गन्ना क्रय केंद्र परिसर में जमा हुए और संबंधित चीनी मिल के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। किसानों का आरोप था कि मिल अधिकारियों की अनदेखी के चलते धुरिया करेली क्रय केंद्र को पिछले काफी समय से बहुत कम इंडेंट दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय किसानों का सारा गन्ना नहीं तुल पा रहा है। किसानों ने एक घंटे बाद प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में सियाराम मिश्रा, मनोज कुमार, रामबहोरे लाल, विपिन कुमार, बिट्टू सिंह आदि किसान शामिल थे। प्रदर्शन खत्म करने के बाद इन किसानों का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने फोन पर चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों को किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की जानकारी दी। प्रदर्शन के कारण क्रय केंद्र पर लगभग एक घंटे तक गन्ने की तौल ठप रही।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed