{"_id":"65147c61aead3acd7e07a405","slug":"15-more-dengue-patients-found-number-increased-to-76-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4943-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेंगू के 15 और मरीज मिले, संख्या बढ़कर 76 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेंगू के 15 और मरीज मिले, संख्या बढ़कर 76 हुई
Thu, 28 Sep 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में डेंगू की दस्तक के बाद से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। शहर के कई अस्पतालों में लोग डेंगू का उपचार करा रहे है। इसका आंकड़ा विभाग के पास उपलब्ध ही नहीं है। बुधवार को 15 नए मरीजों के मिलने से विभाग में खलबली मच गई।
स्वास्थ्य विभाग भले ही अपने आंकड़ों में सिर्फ गिने चुने ही लोगों में डेंगू की पुष्टि कर रहा है। मगर रोजाना कई लोगों में डेंगू की पुष्टि अन्य लैब भी कर रही है। इसका लोग उपचार करा रहे है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की राजीव कॉलोनी, नौगवां पकड़िया समेत पांच गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
बुधवार को कुल 121 लोगों की डेंगू की जांच की गई। इसमें 31 लोगों की रिपोर्ट एनएसवन पॉजिटिव आई। इसके बाद इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया। इसमें कुल 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब कुल 76 मरीज डेंगू पॉजिटिव हो गए है। इसके अलावा इस दौरान मलेरिया की कुल 1468 जांचे की गई। इसमें चार मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल 403 मरीजों में विभाग ने मलेरिया की पुष्टि की है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां लार्वानाशक स्प्रे को कराकर वहां पर फागिंग को भी कराया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
विभागीय आंकड़े कुछ, वास्तविकता कुछ और
विभाग के आंकड़ोंं में मरीजों की संख्या भले ही सैकड़ा पार न कर पाई हो, मगर स्थलीय निरीक्षण में यह संख्या हजारों के पार भी हो सकती है। वहीं विभाग डेंगू से एक भी मौत को नहीं मान रहा है, जबकि जिले में डेंंगू से छह से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।