फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गणेश महोत्सव में झूमे श्रद्वालु

गणेश महोत्सव में झूमे श्रद्वालु

Mon, 17 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
गणेश महोत्सव में झूमे श्रद्वालु
खेकड़ा (बागपत)। गणेश महोत्सव के चलते सीताराम मंदिर, बालाजी मंदिर एवं अर्वाचीन इंटर कॉलेज में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बीच मनमोहक भजनों पर झूमे।
विज्ञापन

सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव के चौथे दिन पं. यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश का श्रंगार कर पंचामृत से स्नान करा लड्डू का भोग लगाया। साथ ही धर्म सभा में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की। पं. यज्ञेश शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश देवों में प्रथम पूज्य हैं। सभी को भगवान गणेश की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित व रूबी चौधरी द्वारा भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। माहौल पूरी तरह भगवान गणेशमय होकर रह गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरण किया । इस दौरान जयबीर सिंह, विपिन शर्मा, प्रवीन शर्मा, देवेश कौशिक, प्रिंस कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, हरिओम शर्मा, विनोद अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, अनीता शर्मा, सुशीला सिंघल, राजकुमार बंसल, सन्नी गुप्ता, मनी गुप्ता, दीपक शर्मा, संजय वर्मा, सुशील कौशिक, स्वेता कौशिक, लवली कौशिक, आनंद गुप्ता, सुमित्रा, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, मंजू, मुनेश मान, एकता, संगीता कौशिक, श्रद्धानंद पांचाल, राजू पांचाल आदि रहे। इसके अलावा नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कालेज एवं बालाजी मंदिर में पं. विपिन शास्त्री ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की और उन्हें पंचामृत से स्नान करा लड्डूओं का भोग लगाया। इस दौरान अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, विशाल धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed