फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विकास की राह ताक रहे शहर की जल्द बदलेगी तस्वीर

विकास की राह ताक रहे शहर की जल्द बदलेगी तस्वीर

Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विकास की राह ताक रहे शहर की जल्द बदलेगी तस्वीर
23 पीबीटीपी 8
विज्ञापन

2.80 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य
पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। विकास की राह ताक रहे शहर की अब जल्द ही तस्वीर बदल सकेगी। राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग के मद से शहर में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराएं जाएंगे। पालिका प्रशासन द्वारा प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा गया है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शहर में पेयजल, साफ-सफाई व जर्जर सड़कों आदि की समस्या से काफी हद तक शहरवासियों को निजात मिल सकेगी।
करीब ढाई लाख की आबादी वाले इस शहर में नए पालिका बोर्ड के गठन के सात माह बीतने के बाद अभी तक कोई बड़े विकास कार्य नहीं कराए गए। सीमित संसाधनों के दम पर ही शहर में साफ-सफाई की जा रही है। स्थाई डलावघर न होने शहर में जहां तहां कूड़े के ढेर बजबजाते नजर आते हैं। पेयजल व्यवस्था भी जीर्णशीर्ण हालत में चल रही है। शहरवासियों को अभी तक मानक के अनुरूप शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं पालिका प्रशासन चंद टूटी फूटी सड़कों व नालियों आदि की मरम्मत कराकर इसे ही विकास कार्य का नाम देता आ रहा है। इधर अब शासन के निर्देेश के बाद शहर में विकास कार्य कराने की कवायद शुरू की गई है। पालिका प्रशासन द्वारा लड़खड़ाई चल रही पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि को लेकर 2.80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजे गए हैं। पालिका प्रशासन के मुताबिक पेयजल व्यवस्था सुधार को दो सबमर्सिबल और एक डोजर प्लांट खरीदा जाएगा। वहीं 3000 मीटर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। सुभाषनगर कॉलोनी को भी पाइपलाइन से आच्छादित किया जाएगा। सफाई व्यवस्था में सुधार को एक लोडर, चार हाईड्रोलिक टिपर खरीदने के साथ अन्य संसाधनों की खरीद की जाएगी। इसके अलावा 14वें वित्त आयोग के मद से शहर के शहर के छह वार्डों में प्रीमिक्स और इंटरलॉकिंग सड़कों व दो नालों का निर्माण कराया जाएगा। शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने को बड़े पैमाने पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजे जा चुके हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन मिलने के बाद शहर में जल्द ही कार्य शुरू कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

00
ये होंगे विकास कार्य
- जलापूर्ति व्यवस्था/19,42,954 रुपये
- ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन/1,06,59,435 रुपये
- सड़क व नाला निर्माण/1,12,88,105 रुपये
- प्रकाश व्यवस्था/42,84,410 रुपये
- ई-गर्वनेंस के तहत होने वाले कार्य/2,03,580 रुपये
00
वर्जन:
23 पीबीटीपी 9
शहर में राज्यवित्त और 14वें वित्त आयोग की मद से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ कुछ नई सड़कों और नालों का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजे गए है। अनुमोदन मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - विमला जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed