फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अनावश्यक नियंत्रण के विरोध में आज बंद रहेंगे सीबीएसई स्कूल

अनावश्यक नियंत्रण के विरोध में आज बंद रहेंगे सीबीएसई स्कूल

Fri, 06 Apr 2018 07:43 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
अनावश्यक नियंत्रण के विरोध में आज बंद रहेंगे सीबीएसई स्कूल
आज बंद रहेंगे सीबीएसई स्कूल
विज्ञापन

पीलीभीत। निजी स्कूलों पर बढ़ते अनावश्यक नियंत्रण आदि विरोध में सीबीएसई से संबद्ध प्राइवेट स्कूल सात अप्रैल शनिवार को बंद रहेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में बताया कि नेशनल इंडिपेंडेट स्कूल एलाइंस (एनआईएसए) के आह्वान पर सात अप्रैल को पूरे देश में सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे। निजी स्कूलों पर बढ़ते अनावश्यक नियंत्रण, राइट टू एजूकेशन को गलत तरीके से लागू करने, स्कूल कर्मियों की सुरक्षा आदि मुद्दों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बैठक में तय हुआ कि इसके समर्थन में जिले के सभी अनएडेड सीबीएसई स्कूल सात अप्रैल को बंद रहेंगे। इस मौके पर सेंट एलायसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य पायस मैनेजिज, लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी, लायंस बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी सेमवाल, स्प्रिंगडेल कॉलेज के कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed