{"_id":"5978ee834f1c1b78528b4618","slug":"141501097603-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज मना रीना जैन चुनी गयी तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज मना रीना जैन चुनी गयी तीज क्वीन
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
जैन ज्योति मिलन के तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसमें रीना जैन को तीज क्वीन चुन मुकुट पहनाया।
नगर में बुधवार को बड़ा बाजार स्थित राजेश जैन के आवास पर सामाजिक संस्था जैन ज्योति मिलन के तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस का शुभारंभ ण्मोकार मंत्र के साथ हुआ। महिलाओं ने भगवान महावीर को समर्पित मनमोहक भजन और हरियाली तीज के गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। म्यूजिक गेम और तम्बोला के अलावा मेहंदी लगाओ, झूला झूलो आदि का आयोजन हुआ। निर्णायक समिति ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में धार्मिक प्रश्न पूछे । इसमें अंकों के आधार पर रीना जैन को तीज क्वीन चुना। मिलन की वरिष्ठ सदस्यों ने विजेता को मुकुट पहना माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने घेवर और चटपटे व्यंजनों का भी आनंद लिया। संचालन नीतू जैन ने किया। इसमें बीना जैन, रीना जैन, रेखा जैन, नीतू जैन, चारू जैन, अंजली जैन, उर्मिला जैन, संतोष जैन, मधु जैन, रीना जैन, नेहा जैन आदि मौजूद रही।