फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आबादी में पहुंचा मगरमच्छ तो मचा हड़कंप, जुटी भीड़

आबादी में पहुंचा मगरमच्छ तो मचा हड़कंप, जुटी भीड़

Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आबादी में पहुंचा मगरमच्छ तो मचा हड़कंप, जुटी भीड़
आबादी में पहुंचा मगरमच्छ तो मचा हड़कंप
विज्ञापन

वनकर्मियों ने की पकड़ने की कोशिश, रहे असफल
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। एक तरफ खेतों के नजदीक बाघ तो दूसरी तरफ नदी-नहरों से निकलकर मगरमच्छ कस्बे की आबादी के बीच गलियों घूम रहे हैं। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एक मगरमच्छ आबादी में गलियों के बीच घूमता दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पास के तालाब में चला गया। गहरा पानी और अंधेरा होने के कारण वनकर्मी ग्रामीणों को अलर्ट कर वापस लौट गए।

कस्बा अमरिया के आसपास बह रही नदी व नहरों में लंबे समय से मगरमच्छ रह रहे हैं। मगरमच्छों को लेकर क्षेत्र में हमेशा दहशत बनी रहती है। बरसात के मौसम में अक्सर मगरमच्छ नदियों से निकलकर आबादी क्षेत्र के पास तालाबों में पहुंच जाते हैं। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एक मगरमच्छ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास वाली गली में जमशेद खान के मकान के पास पहुंच गया। आबादी के बीच गली में मगरमच्छ को घूमता देख हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे वन दरोगा अवनेश गंगवार, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र सैनी, नवी शेर चंद्र पाल, हरवेंद्र कुमार ने पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश तो की लेकिन वह भीड़ की तरफ भाग पड़ा। इसके बाद भगदड़ के बीच वह तालाब में चला गया। वहीं भगदड़ में कस्बे के जमा मलिक के गिरने से घायल हो गए। करीब एक सप्ताह पूर्व नेशनल हाईवे पर पहुंचे मगरमच्छ की अज्ञात वाहन के नीचे आने से मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed