फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुष्टाहार का सही वितरण करें आंगनबाड़ी

पुष्टाहार का सही वितरण करें आंगनबाड़ी

Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुष्टाहार का सही वितरण करें आंगनबाड़ी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने आंगनबाड़ियों को पुष्टाहार का सही ढंग से वितरण करने और आधार पायलट प्रोजेक्ट के आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी।
नगर स्थित बाल पुष्टाहार केंद्र में सीडीपीओ बीना बजाज ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों को प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना है। सभी आंगनबाड़ी अपने अपने कार्य क्षेत्र में सभी लोगों के आधार कार्ड जिम्मेदारी के साथ बनवाए। आधार कार्ड से कोई भी महिला,पुरूष एवं बच्चे वंचित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को वितरित किए जाने वाला पुष्टाहार अब केंद्रों पर ही आंगनबाड़ियों को उपलब्ध कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली धनराशि भी सीधे उनके बैंक खातों में ही पहुंचेगी। साथ ही अब पंजीरी की जगह बच्चों को दलिया, खिचड़ी एवं लड्डू खिलाए जाएंगे। उन्होंने यदि कोई भी आंगनबाड़ी अपने केंद्र पर अनुपस्थित मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान निर्मला, सुनीता, संतोष, गीता, ललिता, गुड्डी, सविता, बबीता, विनोद, लेेकेश, संतोष, पूनम, पिंकी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed