{"_id":"5a70d04e4f1c1b82268b7563","slug":"131517342798-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी के 50 घरों में मिले अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी के 50 घरों में मिले अवैध कब्जे
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
उपजिलाधिकारी पुलिस बल के साथ खेकड़ा में तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंचे और वहां अवैध रूप से रह रहे पचास परिवारों को तत्काल आवासों को खाली करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि यदि कोई पात्र हो तो वह अपनी पात्रता के साथ आवेदन कर आवास का आवंटन करा ले।
मंगलवार को उप जिलाधिकारी आशीष कुमार पुलिस बल एवं लेखपालों की टीम के साथ तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंचे। वहां उन्होंने आवासों में रहने वाले लोगों के आवास आवंटन से संबंधित कागज देखे। इसमें एक सौ बीस आवासों में करीब सत्तर आवासों का ही आवंटन हुआ मिला। इसमें पचास आवासों में लोग अवैध रूप से रहते मिले। जब एसडीएम ने आवासों को तत्काल खाली करने को कहा तो उनमें रहने वाले लोगों ने ठंड की बात कह समय मांगा। जिस पर एसडीएम ने उन्हें एक सप्ताह में आवास खाली करने को कहा। एसडीएम के अभियान चलाने से कांशीराम आवासीय कॉलोनियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मचा है।