{"_id":"5985cb304f1c1b72418b49dd","slug":"131501940528-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थो के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थो के नमूने
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर मिलावटी वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए। इस दौरान कलीनगर में उगाही का आरोप लगाकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया जबकि मझोला में टीम के पहुंचने से पहले ही बाजार बंद कर व्यापारियों ने जांच नहीं करने दी। वहीं अमरिया में खाद्य तेल के नमूने लिए गए।
न्यूरिया। एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद ने टीम के साथ कस्बे में मिठाई की दुकानों की जांच की। इस दौरान ताज मिष्ठान भंडार और राजीव मिष्ठान से मिठाई के नमूने लिए। एसडीएम के साथ सीओ सदर योगेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
मझोला। खाद्य सुरक्षा टीम के आने पर सूचना पर कस्बे का बाजार बंद हो गया। पुलिस चौकी तिराहा पहुंचने पर व्यापारियों ने एसडीएम से वार्ता कर जांच का विरोध किया। इसको लेकर नोंकझोक भी हुई।
विज्ञापन
अमरिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद ने टीम के साथ कस्बे का भ्रमण कर एक किराने की दुकान से तेल का नमूना लिया।
माधोटांडा। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुुरक्षा अधिकारी सुरेश बाबू ने टीम के साथ कलीनगर में दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लेने शुरू किए। टीम किराना व्यापारी रामप्रकाश सक्सेना की दुकान से नमूना ले रहे थे इस दौरान कई अन्य व्यापारी भी एकत्र हो गए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि टीम मात्र दो तीन दुकानों की जांच की औपचारिकता निभाकर धन उगाही करती है। इसको लेकर नोंकझोंक होने ने व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम कलीनगर सूरज यादव एवं सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता शुरू की। इस दौरान व्यापारियो के बुलावे पर पूरनपुर से व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, विजयपाल विक्की, शैलेंद्र गुप्ता आदि पहुंच गए। अधिकारियों से वार्ता के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दीं जबकि टीम बिना नमूना लिए ही लौट गई। एसडीएम सूरज यादव ने बताया कि व्यापारियों ने कुछ शिकायतें कर दुकानें बंद कर दी थीं वार्ता कर दुकानें खुलवा दी गई हैं।
...तो एक दिन बाद ही दिख गया असर
पीलीभीत। शुक्रवार रात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक बारात घर में नव गठित जिला, तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पदाधिकारियों को शपथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने दिलाई थी। इस कार्यक्रम में अधिकांश वक्ताओं ने कहा था कि खाद्य विभाग की टीम नमूने के नाम पर व्यापारियों का शोषण करती हैै। ऐसा सिर्फ इस लिए होता है क्योंकि व्यापारियों में एका नहीं होती। वक्ताओं के साथ-साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी आह्वान किया था कि जब भी किसी व्यापारी के यहां खाद्य विभाग की टीम छापा मारने पहुंचे तो वहां के व्यापारी एकजुट हो इसका विरोध करें। तभी वह इससे निपट पाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के 24 घंटे के भीतर कलीनगर व मझोला के व्यापारियों ने ऐसा कर भी दिखाया।