{"_id":"5c3ccb5bbdec2273aa6b9eac","slug":"121547488091-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन से बौखला गई है भाजपा: हाजी रियाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन से बौखला गई है भाजपा: हाजी रियाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहल्ला बाग गुलशेर खां में सभा की गई। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद ने सपा सरकार में हुए कार्यों केे गिनाया।
उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए बयान को लेकर कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। इस गठबंधन की घोषणा से पूर्व में गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में उनका किला ध्वस्त हो चुका है। भाजपा को जिस तरह से जनता ने गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में सबक सिखाया था, उसी तरह से अब लोकसभा चुनाव में भी होगा। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा केंद्र की भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, असलम जावेद अंसारी, हरनाम सिंह यादव, डिंपल गौड़, कांति बहेलिया, शेर सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।