फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मूसलाधार बारिश से सड़क जलभराव, कई दीवारें भी गिरी

मूसलाधार बारिश से सड़क जलभराव, कई दीवारें भी गिरी

Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से सड़क जलभराव, कई दीवारें भी गिरी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश होने से मार्गों पर जलभराव हो गया। इस कारण कई दुकानों और मकानों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों की दीवारें भी गिर गई। इस कारण बड़ा हादसा होते टला। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे खेकड़ा नगर क्षेत्र में काफी इंतजार के बाद हुई तेज मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वही खेतों में खड़ी किसानों की फसलें लहलहा गई। इससे किसानों के चेहरे भी खिल गए। तेज बारिश होने से मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। इस कारण कई दुकानों एवं मकानों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को नुकसान हो गया। साथ ही मार्ग पर अधिक पानी के चलते करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कई वाहन मार्ग पर पानी के कारण बंद हो गए और प्रयास कर उन्हें बाहर निकाला। साथ ही नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी चरणसिंह के मकान की दीवार भी भरभराकर मार्ग पर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर लोगों नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे विभाग के जर्जर हाल माल गोदाम की दीवार भी बारिश में गिर गई। इससे वहां बैठी एक गाय की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। पता लगने पर लोगों ने वहां से गाय को बाहर निकाला और गांव के शव को गड्ढे में दबवाया।
विज्ञापन


करंट लगने से गाय की मौत, लोगों में गुस्सा
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर थाने के समीप बृहस्पतिवार की सुबह हुई तेज बारिश के चलते विद्युत पोल में करंट आने से मार्ग से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे। साथ ही एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने पोल को ठीक किया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। खंभा ठीक होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में लोगों ने गड्ढा खोदकर गाय के शव को दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed