{"_id":"5abcf9434f1c1ba8618b456b","slug":"121522334019-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौ
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
मुड़ैला पुलिया के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मुड़ैला पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा दिया। हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव हिमकरपुर निवासी (35) रुपलाल की साली रुपा देवी की 10 अप्रैल को शादी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम रुपलाल अपनी साली रुपा देवी की शादी का निमंत्रण देने बाइक से पूरनपुर के गांव घुंघचाई गए थे। यहां सारा काम निपटाने के बाद वह शाम करीब पांच बजे बाइक से घर वापसी के लिए निकल पड़े। इस दौरान रास्ते में गजरौला थाना क्षेत्र के मुड़ैला पुलिया के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त की बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रुप से घायल रुपलाल घटना स्थल पर तड़पता रहा और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मायादेवी पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
----