{"_id":"5a708f9f4f1c1bd34b8b5d6e","slug":"121517326239-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपाल सिंह ग्वाल बनाए गए शहर कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपाल सिंह ग्वाल बनाए गए शहर कोतवाल
Updated Tue, 30 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपराधियों पर शिकंजा कसने को बदले गए थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को लंबे समय बाद थानाध्यक्षों की बदली की है। शहर कोतवाल एसके सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इनके स्थान पर एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल को शहर कोतवाल बनाया है।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार वर्मा को न्यूरिया थानाध्यक्ष, योगेंद्र पाल शर्मा को पूरनपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। एसआई वीके पटेल को गजरौला एसओ, राजकुमार भारद्वाज को सेहरामऊ उत्तरी और रूम सिंह वघेल को जहानाबाद थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। एसआई बालकराम को जिरौनिया चौकी प्रभारी, सुनील कुमार शर्मा को एसएसआई बरखेड़ा, अनिल कुमार सिंह को एसएसआई कोतवाली, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह को एसएसआई सुनगढ़ी बनाया गया है। इसके अलावा पूरनपुर कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव, जहानाबाद इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा है। इसके अलावा कई सिपाहियों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर केपी सिंह, एसके सिंह और नरेंद्र सिंह यादव को पूर्व के प्रकरणों में गैर जनपद से प्राप्त विभागीय दंड प्रथक होने पर थानाध्यक्ष पद से हटाया गया है।
विज्ञापन