{"_id":"598704464f1c1b69428b45ff","slug":"121502020678-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार पूरनपुर में करेगा युवा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार पूरनपुर में करेगा युवा सम्मेलन
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेपीलीभीत। गायत्री परिवार की ओर से पहली अक्तूबर को पूरनपुर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय गायत्री परिवार की बैठक में लिया गया। बैठक में युवा सम्मेलन के साथ अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
नकटदाना चौराहे के निकट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर शांतिकुंज के निर्देश पर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पातीराम शर्मा ने की। गायत्री मंत्र के साथ शुरू हुई बैठक में आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला संयोजक हरीशंकर वर्मा ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो युवाओं को जागृत करना होगा। युवाओं को सुशिक्षित और सुसंस्कारिक बनाकर देश का आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए पहली अक्तूबर को पूरनपुर में युवा सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय शांतिकुंज के निर्देश पर लिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ट्रस्टी डॉ. दीनदयाल शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व 16 से 20 अगस्त तक और 21 से 25 अगस्त तक पांच दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा। 14 अक्तूबर को संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें कक्षा छह से ऊपर की कक्षाओं के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। श्रावणी पर्व पर पौधरोपण करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। अंत में शांतिपाठ के साथ बैठक का समापन हुआ। यहां अनंतराम पालिया, सर्वजीत पांडेय, लालता प्रसाद शास्त्री, नरायनलाल शर्मा, किशनलाल, गिरीश चंद्र गुप्ता, लीलाधर वर्मा, मधु कुमार, हरिओम गंगवार, जगदीश कुमार, धाराजीत, कुंवरसेन, तेज बहादुर शर्मा, दाताराम, विनोद गौड़, मुकेश पाठक सहित कई परिजन थे।